Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चना का सरकारी खरीद केन्द्र शुरू करने की मांग

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल नोहर द्वारा चना की सरकारी खरीद केंद्र जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया है कि किसान को फसल औने-पौने दामों में बेचने से आर्थिक नुकसान हो रहा हैं। ज्ञापन में शीघ्र से शीघ्र चना की सरकारी खरीद केन्द्र शुरू करवाने की मांग की गई हैं। इस मौके पर देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहु एडवोकेट राम कुमार बेनीवाल, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र पूनिया, धर्मपाल मान, रमेश सहू, शक्ति केंद्र संयोजक महावीर जाखड़, रविंद्र जोगी, दीपक गुरु, मनीष सिहाग, मुकेश भोबिया, दयाल बिजारणिया, ओम बिजारणिया, विनोद सहारण आदि उपस्थित थे।