Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में कोरोना के केस फिर बढ़े:जिले में आज 57 नए मरीज मिले

जयपुर

जयपुर में आज कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर 57 नए केस मिले है, जबकि एक दिन पहले रविवार को जिले में कोरोना 15 केस मिले थे। पिछले 5 दिन में दूसरा बार ऐसा है, जब 50 से ज्यादा मरीज मिले है। इससे पहले 11 मई को भी इतने ही मरीज एक दिन में थे।

जयपुर सीएमएचओ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज सबसे ज्यादा 10 केस मानसरोवर में मिले है। मालवीय नगर, सांगानेर और सोडाला में 6-6 केस, विद्याधर नगर में 4, जवाहर नगर, वैशाली नगर में 3-3, टोंक रोड, जगतपुरा, अजमेर रोड पर 2-2 और जौहरी बाजार, महेश नगर, एमडी रोड, मुरलीपुरा समेत कुल 13 जगहों पर एक-एक केस मिला है। जयपुर में 57 केस मिलने के बाद अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या एक बार फिर 500 के पार हो गई।