जयपुर
देशभर में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने से राजस्थान में पेट्रोल 9 रुपए 55 पैसे और डीजल 7 रुपए 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इसके बाद राजस्थान में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत घटकर 108 रुपए 48 पैसे और डीजल की कीमत 93 रुपए 72 पैसे पर पहुंच गई है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल 3 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की थी। ऐसे में 9 महीने में सरकार ने दूसरी बार एक्साइज ड्यूटी कम की है।