Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में घर में घुसकर युवती से रेप:मना करने पर बोला- जल्द शादी कर लूंगा, विरोध करने पर जमकर पीटा

जयपुर

जयपुर में परिचित युवक के घर में घुसकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। वैशाली नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच एसीपी (वैशाली नगर) आलोक सैनी कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि अलवर निवासी 28 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जसवंत नगर खातीपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी विकास शर्मा उसका परिचित है। आरोप है कि परिचित विकास शर्मा उससे मिलने घर आया था। घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मना करने पर आरोपी ने जल्द ही शादी करने की बोला।

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी विकास ने जमकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट कर जबरन उसके साथ रेप किया। जिसके बाद जाते समय धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। आरोपी के मारपीट करने से पीड़िता के गंभीर चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर शनिवार शाम पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।