Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नौकरशाहों के हाथ में आई दिल्ली नगर निगम की कमान

नई दिल्ली | 

दिल्ली के तीन नगर निगमों का अब औपचारिक रूप से विलय हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से एकीकृत दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) के लिए नियुक्त दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अश्वनी कुमार (Ashwini Kumar) और ज्ञानेश भारती (Gyanesh Bharti) ने रविवार को सिविक सेंटर पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। अश्वनी कुमार एमसीडी के विशेष अधिकारी (Special Officer) हैं और ज्ञानेश भारती को कमिश्नर (MCD Commissioner) बनाए गए हैं।