Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

 दीपिका पादुकोण के दिलकश अंदाज देख फैंस की बढ़ी धड़कनें

नई दिल्ली

दीपिका पादुकोण ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी चेयर संभाली है। कई बार कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकीं दीपिका पादुकोण इस बार दुनिया भर से आई फिल्मों को जज करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल को इस बार बतौर जूरी मेंबर जॉइन किया है। फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद से लेकर अभी तक वह कई अलग-अलग अवतारों में नजर आ चुकी हैं, और अब दीपिका पादुकोण की बिलकुल ताजा तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह काफी किलर अवतार में नजर आ रही हैं।

डार्क ब्लैक लुक में दीपिका पादुकोण
75वें कान फिल्म फेस्टिवल से अपना एक और अवतार पेश करते हुए दीपिका पादुकोण ने डार्क ब्लैक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रविवार को कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का पांचवा दिन था और इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस को चूज किया।