Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी सपा, 2024 साथ लड़ने का दिया संदेश

लखनऊ

सपा ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को गठबंधन की ओर से राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है। इससे पहले सपा ने राज्यसभा के लिए कपिल सिब्बल और जावेद अली के नाम का ऐलान किया था। UP कोटे से राज्यसभा की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इसमें 3 सीट पर सपा गठबंधन की जीत पक्की है, जबकि 7 सीटों पर ‌BJP का पलड़ा भारी है। 1 सीट पर कांटे की टक्कर होगी।

अभी तक चर्चा थी कि कपिल सिब्बल के साथ जावेद अली और डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने की तैयारी थी। अब जयंत चौधरी का नाम आगे आ गया है। ऐसे में यह तो तय है कि डिंपल यादव को राज्यसभा नहीं भेजा जाएगा। यानी, अखिलेश ने पत्नी का टिकट काटकर जयंत को आगे किया है।