Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैनेजर की शादी में देर से पहुंचे कार्तिक आर्यन को पड़ी डांट, एक्टर ने कहा- ‘तेरे चौथे फेरे पे आया’

मुंबई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। इस वक्त कार्तिक अपनी फिल्म ‘भूल भूलैया 2‘ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वह अभी भी अलग-अलग जगह जा रहे हैं और फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कार्तिक अपनी मैनेजर की शादी में पहुंचे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।