Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वीजा के बदले रिश्वत मामले में CBI ने कार्ति चिदंबरम से लगातार तीसरे दिन की पूछताछ

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री के.डी.पी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा, “जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं रहती, ना भाई-भतीजावाद रहता है ना जात-पात का भेद रहता है। इसलिए हमारी सरकार मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में जी जान से जुटी हुई है।”

बारामूला मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार से मिले उपराज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी मुदस्सिर शेख के आवास का शनिवार को दौरा किया। सिन्हा के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उपराज्यपाल ने उत्तरी कश्मीर जिले के उरी में शेख के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की और संवेदना व्यक्त की।