Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्लोगन लिखवा तम्बाकू के दुष्परिणाम के प्रति किया जागरूक

  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर यूथ वीरांगनाओं की पहल
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर यूथ वीरांगनाओं की ओर से टाउन शहर के नजदीकी गांव कोहला में आमजन को तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पार्क की चारदीवारी पर स्लोगन लिखवाए गए। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को यूथ वीरांगनाओं ने तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक रिसर्च के मुताबिक भारत में हर 10वां व्यक्ति किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करता है। तम्बाकू के ज्यादा सेवन करने से फेफड़ों के कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि तम्बाकू में क्रोमियम, आर्सेनिक, बंजोपाइरींस, निकोटीन, नाइट्रोसामाइंस जैसे तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को धूम्रपान व तम्बाकू पदार्थांे का सेवन करने से रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर रजनी, मीनाक्षी, साक्षी, पुष्पा, जस्सी, निकेता सहित अन्य यूथ वीरांगनाएं मौजूद थीं।