Saturday, July 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पैसेंजर गाड़ियों को चलाने की मांग

श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। रेल सलाहकार समिति सदस्य राजेश गुप्ता ने बुधवार को मुख्य रेल मंडल प्रबंधक से दूरभाष पर बात कर बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। गुप्ता ने बीकानेर के मुख्य रेल मंडल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से बात कर कोरोनाकाल से पूर्व श्रीगंगानगर से रात्रि को करणपुर, रायसिंहनगर होकर सूरतगढ़ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। करणपुर रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ी एटीवीएम मशीन को ठीक करवा कर शीघ्र शुरू करवाने की मांग भी रखी। उन्होंने सीडीआरएम को बताया कि बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों व एवीटीएम के खराब होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस पर सीडीआरएम ने इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।