Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोटरसाइकिल के बोलेरो की चपेट में आने से नव दम्पत्ति की मौत

बाड़मेर (वार्ता) राजस्थान के बाड़मेर जिले में सेतराऊ गांव में मोटरसाइकिल के बोलेरो की चपेट में आने से एक नवदम्पति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रामसर गांव निवासी दिनेश कुमार (22) पत्नी सुशीला (20) के साथ चाडार मदरूप गांव में बहन के घर पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे था कि बुधवार रात करीब नौ बजे उनकी मोटरसाइकिल सेतराऊ गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों करीब बीस फुट दूर जाकर गिरे और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों की गत 10 मई को ही शादी हुई थी।