Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 पेनी स्टॉक जो निवेशकों को कर रहे मालामाल, पांच महीने में 1 लाख को बना दिया 28 लाख रुपये 

नई दिल्ली

आज हम आपको पांच ऐसे पेनी स्टॉक्स (Penny stocks) के बारे में बता रहे हैं जिसने महज पांच महीने में अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। Ace Equity के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक करीब 30 पेनी शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इनमें से आधा दर्जन शेयर ऐसे हैं जो पिछले पांच महीनों में 600 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। बता दें कि पेनी शेयर के कैटेगरी में वे स्टॉक आते हैं जिन शेयरों की कीमत सिंगल डिजिट या 10 रुपये से कम है।