Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केके से बेहतर खुद को बताने वाले बंगाली सिंगर रुपांकर बागची ने मांगी माफी, कहा- जान से मारने की धमकियां आ रही हैं

नई दिल्ली

सिंगर केके का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। सिंगर के निधन से सभी को काफी झटका लगा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सोशल मीडिया पर सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन एक बंगाली सिंगर रुपांकर बागची ने केके को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उन्हें धमकियां भी आईं। अब रुपांकर ने केके के फैंस और परिवार वालों से माफी मांगी है। रुपांकर ने कोलकाता प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस की और वहां उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां आ रही हैं। 

केके के परिवार से मांगी माफी

मीडिया से बात करते हुए रुपांकर ने कहा, ‘केके के परिवार से मैं माफी मांगता हूं। मैं उन लोगों से भी माफी मांगता हूं जो केके के फैंस हैं, कोलकाता में जो उन्हें प्यार करते हैं और पूरे देश में उन्हें प्यार करने वालों से भी मैं मांफी मांगता हूं। मेरे फेसबुक लाइव में जो मैंने कहा उससे काफी विवाद हुआ। मैंने फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दिया है, लेकिन मुझपर अटैक जारी है।’

मिल रही धमकियां

उन्होंने आगे कहा, ‘कौन जानता था कि मेरी कुछ बातें लोगों को इतनी बुरी लगेगी और वो मुझपर कुछ ऐसे अपना गुस्सा निकालेंगे। मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ क्रोध और घृणा करेंगे। मुझे धमकियां आ रही हैं। इतना ही नहीं मुझे जान से मारने की धमकियां भी आ रही हैं सोशल मीडिया और फोन पर।