Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

केके क्या इवेंट में जाना नहीं चाहते थे, क्यों नहीं परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया

नई दिल्ली
सिंगर केके का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। केके के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस केके के निधन की वजह जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस तो केके के निधन की वजह इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की गैर जिम्मेदारी बता रहे थे। उनका कहना था कि ऑडिटोरियम में एसी सही नहीं चल रहा था और इससे केके को काफी दिक्कतें हो रही थीं। तो वहीं कुछ ने ये सवाल उठाए कि केके को सही समय पर अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। अब इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी ने एक लंबा स्टेटमेंट शेयर किया है और इस बारे में पूरी क्लीयर बातें बताई हैं। उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने पहले लिखा कि हम सभी से माफी मांगना चाहते हैं कि हमने इतनी देरी से पोस्ट किया और केके सर के साथ जो हुआ। दरअसल, केके सर के निधन के बाद हम सारे फॉर्मल प्रोसीजर्स में बिजी थे।

क्या एसी बंद था?

नहीं, एसी चल रहा था और फुल कैपिसिटी से चल रहा था। नजरूल मंच में लोगों के बैठने की एक क्षमता है लेकिन कुछ और लोग भी वहां आ गए। ये जाहिर सी बात है कि ऑडिटोरियम में लगे एसी की एक कैपिसिटी है और ज्यादा भीड़ होने की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही थी। जो वेन्यू था वो कॉलेज अथॉरिटीज ने चुना था तो हमारा वेन्यू चुनने में कोई हाथ नहीं था।

भीड़ को क्यों नहीं किया गया मैनेज?

हां, वहां कुछ लोग जबरदस्ती आ गए थे। बाहर के गेट से लेकर ऑडिटोरियम गेट तक कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ-साथ वहां कई बाउंसर्स और पुलिस फोर्स थे जो भीड़ को संभाल रहे थे। लेकिन भीड़ काफी बढ़ गई थी और भीड़, वॉलंटियर्स पर पत्थर मारने लगी थी ताकी एंट्री मिल जाए। पुलिस ने भीड़ को अच्छे से मैनेज किया था।