Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस टीम पर हमला, एक की हालत गंभीर

हिसार (वार्ता)। हरियाणा के हिसार जिले के खैरमपुर गांव पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर बुधवाार रात लोगों ने हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा दो अन्य की वर्दी फाड़ दी गई।
एक महिला मीनाक्षी ने पुलिस को फोन कर ससुरालजनों के खिलाफ शिकायत दी थी कि वे उसके साथ मारपीट कर रहे हैं जिस पर डायल-112 पुलिस मौके रात करीब नौ बजे पहुंची। मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि पति रमेश, जेठ सुरेश, ससुर इंद्राज और सास सुमित्रा उसके साथ मारपीट और झगड़ा कर रहे थे। इसी कारण पुलिस को सूचित किया गया।
डायल-112 पुलिस प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि वे मीनाक्षी से पूछताछ और बातचीत कर ही रहे थे कि उसी दौरान रमेश, सुरेश, इंद्राज और सुमित्रा ने कस्सी, डंडा और फावड़े उन पर हमला कर दिया। इस हमले में ईएचसी कर्मबीर सिंह गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान जब कल्याण सिंह और एसपीओ सुरेंद्र अपने साथी को उठाने लगे और आरोपियों ने इनकी वर्दियां फाड़ दीं। इसके बार आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कर्मबीर को आदमपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
थाना आदमपुर के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ईएचसी कल्याण के बयान पर पुलिस ने दो भाइयों रमेश और सुरेश, उनके पिता इंद्राज और माता सुमित्रा के खिलाफ धारा 186,332,353,307,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।