Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवर में गौ तस्करों से मुक्त कराये गौ वंश

अलवर (वार्ता)। राजस्थान में अलवर जिले के गोविन्दगढ में गौ तस्करों से एक दर्जन से अधिक गौ वंश मुक्त कराये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर गायों से भरी एक गाड़ी का गौ तस्करों ने पीछा करने शाकीपुर की पुलिया के पास तस्करों ने गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में ठूस ठूस कर भरी 14 गाय एवं एक सांड को मुक्त किया।