Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला शॉट पुटर बनीं मनप्रीत

चेन्नई (वार्ता)। हरियाणा की 31 वर्षीय मनप्रीत कौर शॉट पुट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।
मनप्रीत कौर ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 16.38 मीटर के साथ शुरूआत की, लेकिन दूसरा स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने बढ़त हासिल करने के प्रयास में शॉट पुट को 16.65 मीटर तक फेंका। तीसरे प्रयास में मनप्रीत ने 17.54 मीटर का आंकड़ा छूकर इस चैम्पियनशिप में हरबंस कौर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में जगह पक्की कर ली। चौथे प्रयास में मनप्रीत गेंद को 18.06 मीटर की दूरी पर फेंक कर शॉट पुट में 18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं।
अब मनप्रीत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।