Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत से हार के बाद बौखलाए अफगान खिलाड़ियों ने की मारपीट

कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफगानिस्तान को एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के तीसरे राउंडर में 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारत की इस जीत में कप्तान सुनील छेत्री और सहल अब्दुल समद ने एक-एक गोल कर अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन शायद अफगान प्लेयर्स भारत से मिली इस हार को पचा नहीं पाए और बौखला कर उन्होंने मैच के बाद मारपीट व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस घटना का मोबाइल स्क्रीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से बहस करता नजर आ रहा है। इसके बाद दूसरा भारतीय खिलाड़ी जहां इस बहसबाजी को रोकता है दो अन्य अफगान प्लेयर इस लड़ाई में कूदकर भारतीय खिलाड़ी को धक्का देने लगता है। इतने में बात बढ़ जाती है और अन्य अफगान खिलाड़ी भी आ जाते हैं। वहीं भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह इस वीडियो में नजर आते हैं और वह दोनों भारतीय खिलाड़ियों का बचाव करते हैं।
भारतीय गोलकीपर के साथ मारपीट!
जब बात ज्यादा बढ़ जाती है तो अफगानिस्तान के वह खिलाड़ी भी मैदान पर आ जाते हैं जो इस मैच में नहीं खेल रहे थे। ऐसे खिलाड़ियों को नीले अपर में देखा जा सकता है। मैच आॅफिशियल्स और अन्य भारतीय खिलाड़ी भी वहां पहुंच जाते हैं। इसी बीच एक नीले लिबास वाले अफगान खिलाड़ी द्वार भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह के थप्पड़ जड़ दिया जाता है। फिर बात ज्यादा बढ़ जाती है और दोनों टीमों का पूरा दल वहां पहुंचता है। कप्तान सुनील छेत्री भी इस वीडियो में नजर आते हैं बीच-बचाव करते हैं।