जम्मू कश्मीर। कुलगाम जिला के मिशिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक आतंकी गत 31 मई को कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा में तैनात हिंदू अध्यापिका रजनी बाला की हत्या में शामिल था। फिलहाल अभी तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के मिशिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दो आतंकियों में से एक आतंकी गत 31 मई को कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा में तैनात हिंदू अध्यापिका रजनी बाला की हत्या में शामिल था। फिलहाल अभी तक क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
इसी बीच कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिला के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने दो के करीब आतंकियों को घेर लिया है।