इंटरनैशनल लोकगायक कला मंच कर रहा है आयोजन श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। इंटरनेशनल लोकगायक कला मंच की ओर से विश्व संगीत दिवस (वर्ल्ड म्यूजिक डे) के अवसर पर 21 जून, मंगलवार सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक शक्ति मार्ग स्थित सेलीब्रेशन पैलेस में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को आयोजित प्रैस वार्ता में संस्था के उपप्रधान व सिख वर्ल्ड म्यूजिक एकेडमी के डायरेक्टर सिमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ होंगे। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष जगतार नुकेरा करेंगे, साथ ही इंटरनैशनल लोकगायक कला मंच के कौमी प्रधान व पंजाबी लोकगायक हाकम बख्तड़ीवाला विशेष रूप से शिरकत करेंगे।अनेक संगीतप्रेमी गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष विशाल सरगम के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले सहित पड़ौसी राज्य पंजाब व हरियाणा के गायक कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में उचित प्लेटफार्म मुहैया करवाना है, जिसके लिए संस्था द्वारा तीनों राज्यों के लगभग 1500 कलाकारों को एक ही मंच पर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी देते समय मंच के चेयरमैन राजकुमार जोग, संरक्षक राजेश शीतल, सुनील मौर्य, सचिव कमल अरोड़ा, रणजीत राजस्थानी, प्रचार मंत्री सुनील निमरानियां, राकेश शर्मा व प्रदेश सचिव प्रवीण गौतम उपस्थित थे।