Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का निर्णय

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा नोहर की बैठक महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नोहर में उपशाखा अध्यक्ष उग्रसेन सहारण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे देवेंद्र कुमार शर्मा अध्यापक के पिता राधाकिशन शर्मा का निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। उपशाखा मंत्री मनोज बिजारणिया ने बताया कि बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के साथ, तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण नीति बनाकर तुरंत प्रभाव से करने व डिजायर सिस्टम को बंद करने, अवकाश के दिन आयोजित हुई परीक्षाओं की एवज में शिक्षकों को उपार्जित अवकाश देने, अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का अलग से भर्ती कैडर बनाकर विवेकानंद मॉडल स्कूलों की तरह अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 10त्न अतिरिक्त वेतन देने, 6डी को स्वेच्छा से लागू करने, आरटीई में वर्णित कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य में शिक्षकों को न लगाने, हिंदी माध्यमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में परिवर्तित न करने, माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न लागू कर नये पद सृजित करने, उच्च माध्यमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्कृत लेवल द्वितीय के पद सृजित करने, जिन शिक्षकों का वेतन पीडी मद में बनता है,उनका वेतन हर माह की एक तारीख को जमा करने आदि मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ शिक्षक नेता महावीर सहारण, उग्रसेन सहारण, मनोज बिजारणियां, ओमप्रकाश सुथार, रामप्रसाद मेघवाल, रणजीत गोदारा, रामनिवास जांगिड़, देवेंद्र शर्मा, सत्यवीर, राकेश गोदारा, नरेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।