Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नशे को जड़ से खत्म करना जरूरी : शाह

चंडीगढ़. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहाँ उन्होंने पंजाब राजभव में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सम्मेलन को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि ड्रग की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए हर लेवल पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब्त किये जा रहे ड्रग को भी नष्ट करने का काम किया जा रहा है क्योंकि जब्त किये गए ड्रग किसी तरह से तस्करों तक पहुँच रहे थे।
ड्रग का प्रसार समाज व देश की जड़ों को कर रहा खोखला
अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सम्मेलन में कहा, कोई आतंकी घटना होती है तो उसका नुकसान सीमित मात्रा में होता है, लेकिन जब ड्रग तस्करी के बाद ड्रग का जब प्रसार समाज के अंदर होता है तो ये पीढ़ियों को खत्म कर देता है। वो दीमक की तरह हमारे समाज और देश की जड़ों को खोखला करने का काम करता है। कोई भी स्वास्थ्य समाज, कोई भी समृद्ध राष्ट्र, कोई भी सक्षम और सुरक्षित राष्ट्र ड्रग तस्करी के बाद जीरो टॉलरेंस की नीति के बिना अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर सकता है।
अमित शाह ने आगे कहा, ये समाजिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। देश के अर्थतंत्र को खोखला बनाने के जो प्रयास कर रहे हैं उनको विफल करने की दृष्टि से और देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ड्रग के कारोबार से डर्टी मनी आता है जो अंतत: देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग होता है। एक ओर ड्रग की तस्करी और प्रचार को रोक कर हम आने वाली पीढ़ी को तबाही से बचाना तो चाहते ही हैं, परंतु साथ-साथ नशे के व्यापार से जो डर्टी मनी आ रही है उसको भी रोकना उतना ही महत्वपूर्ण है।
ड्रग के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने ड्रग के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाया है। ड्रग की लत में भविष्य में युवा पीढ़ी न फंसे इसके लिए सामाजिक मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय को साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। हमारा अप्रोच बहुआयामी है। इस अप्रोच के साथ गृह मंत्रालय इस लड़ाई में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए नए प्रशासनिक रिफॉर्म भी किये गए हैं, राज्यों को भी इसके साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। मॉडर्न फोरेंसिक साइंस से जुड़ी लैब को और मजबूत किया जा रहा है।
ड्रग बांटने वालों के खिलाफ एक्शन हुआ तेज
अमित शाह ने जानकारी देते हुए कहा, ड्रग तस्करों के खिलाफ कानून को कठोर करने के लिए सबके साथ चचार्एं चल रही हैं। 2019 से एक ऐसे तंत्र को बनाने का काम कर रहे हैं जिससे कहीं भी लूपहोल न हो और ड्रग के नेटवर्क को बर्बाद किया जा सके।
इस दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार के कार्यकाल में ड्रग तस्करी के खिलाफ लिए गए एक्शन के बारे में भी जानकारी दी। पहले 1.52 लाख किलोग्राम ड्रग 2006-2013 के बीच पकड़ा गया था। 2014 से 2021 के बीच में 3.3 लाख किलो ड्रग पकड़ा गया। ड्रग की क्वालिटी पर भी हमने फोकस किया। हम ड्रग बांटने वालों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं कि उसके पास कहाँ से ये ड्रग आया है।
30,000 किलो ड्रग किया गया नष्ट
बता दें कि आज अमित शाह की वर्चुअल उपस्थिति के दौराब 30,000 किलो ड्रग को जलाया गया है। इसपर अमित शाह ने कहा कि जब्त किये गए ड्रग को अब नष्ट किया जा रहा है क्योंकि जब्त ड्रग के पास तक ये तस्कर पहुँचने के पूरे प्रयास करते हैं। सभी नारकोटिक्स से जुड़ी एजेंसी और मंत्रालय को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है तभी ये समस्या मूल रूप से खत्म हो सकेगी।