Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बांग्लादेश में बड़ा हादसा, कोचिंग स्टूडेंटों को ले जा रही मिनी बस ट्रेन की चपेट में आई, 7 छात्र व 4 शिक्षकों की मौत

नई दिल्ली. बांग्लादेश से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मिनी बस ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की पुष्टि की है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जाता है कि मृतकों में सात छात्र शामिल हैं।
बांग्लादेश के न्यूज पोर्टल ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में सात छात्र शामिल है। यह हादसा मीरशरई उपजिला में हुआ। मिनी बस में कोचिंग सेंटर के छात्र और शिक्षक सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब मिनी बस एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। उसी समय प्रोवती एक्सप्रेस ढाका जा रही थी। जिसकी चपेट में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रहा मिनी बस आ गया।
मृतकों में 16 से लेकर 26 वर्ष तक के युवा-
घटना की पुष्टि करते हुए मीरसराय थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कबीर हुसैन ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे बड़ा टाकिया रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित क्रॉसिंग पर हुआ। मृतकों की पहचान जियाउल हक साजिब (22 वर्ष), वहीदुल आलम जीसन (23 वर्ष), मुस्तफा मसूद रकीब (19 वर्ष), रिदुआन चौधरी (22 वर्ष), मोशाब अहमद हिसाम (16 वर्ष), मोहम्मद माहिम (17 वर्ष), सागर (17 वर्ष), इकबाल हुसैन मारुफ (17 वर्ष), अयातुल इस्लाम (17 वर्ष), मोहम्मद हसन (18 वर्ष) और मुस्तफा नीरू (26 वर्ष) के रूप में हुई है।