Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राखी व्यवसायी की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर पुलिस ने राखी व्यवसाई घनश्याम सैनी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 10 करोड़ की फिरौती मांग के लिए अपहरण कर हत्या की थी।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई की मृतक घनश्याम सैनी ने कुख्यात चीकू गैंग को आर्थिक सहायता की थी तभी से कुछ बदमाश घनश्याम से रंजिश रखते थे। रंजिश और रंगदारी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गोतम ने आज यहां बताया कि इस घटना के बाद सआईटी का गठन किया गया। कई पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अलवर शहर में घटना के सबंध में विभिन्?न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं तकनीकी आधार एंव आसूचना के माध्यम से गहनता से वारदात में सम्मिलित बदमाशों की तलाश की गई तो घटना के समय मृतक घनश्याम सैनी को अपने घर से निकलकर कटिंग करवाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर जाते समय एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति एंव उसके पीछे एक स्कार्पियो गाडी द्वारा पीछा करना पाया गया।
उक्त स्कार्पियो वाहन में ही मृतक घनश्याम सैनी का अपहरण कर ले जाना पाया गया। जिस पर अनुसन्धान को गहनतापूर्वक आगे बढाते हुए सर्वप्रथम अभियुक्त बलजीत उर्फ बल्ली जाति गुर्जर उम्र 25 साल निवासी टिहली थाना तिजारा अलवर को ग्राम लूलवाडी (पलवल हरियाणा) को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई। ततपश्चात अभियुक्त अशोक उर्फ झून्नू मीणा उम्र 28 साल निवासी मुण्डावर जिला अलवर को ग्राम वीरनवास के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामामले में एक अन्य आरोपी विशाल सिह राजपूत उम्र 19 साल निवासी लादिया मौहल्ला पुलिस थाना कोतवाली अलवर को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त बलजीत उर्फ बल्?ली की निशादेही से घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो गाडी तथा एक पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से किये गये अब तक के अनुसन्धान से पाया गया कि मृतक घनश्याम सैनी ने चीकू गैंग की आर्थिक रूप से मदद की थी, जिसको लेकर मृतक घनश्याम सैनी से नाराजगी थी।
बलजीत उर्फ बल्?ली ने बताया कि वह पपला गैग का सदस्य होने के नाते चीकू गैंग से रंजिश रखता था एवं चीकू गैंग पपला गैंग की विरोधी गैंग है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बल्ली के खिलाफ तीन तथा अशोक के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। वांछित राजा के खिलाफ पांच, अमित के खिलाफ एक तथा कमल के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।