Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिव्या काकरान ने सिर्फ 26 सेकंड में जीता कांस्य

बर्मिंघम (वार्ता). भारत की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को मात दी।
दिव्या ने कांस्य पदक मैच में टाइगर लिली को हराने के लिये सिर्फ 26 सेकंड का समय लिया। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में 60 पदक जीत चुकी दिव्या ने मैच शुरू होते ही टाइगर लिली को अपनी गिरफ्त में कस लिया और उन्हें चित्त (विन बाई फॉल) करके मुकाबला जीता।