Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुक्केबाज पंघल, नीतू फाइनल में

बर्मिंघम (वार्ता). भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल और नीतू घंघस ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनायी।
पंघल ने 51 किग्रा फ्लाइवेट सेमीफाइनल मैच में जाम्बिया के पैट्रिक चिनयेंबा को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी। पंघल लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत पदक जीता था। उनका फाइनल में वेल्स के कियारन मैक्डोनाल्ड से रविवार को मुकाबला होगा।
दूसरी ओर, नीतू ने महिला 48 किग्रा सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन को मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने अपने लिये रजत पदक पक्का कर लिया है।