Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही सरकार

  • उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत का रावतसर में स्वागत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान सरकार की उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने रावतसर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान सोनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान सरकार कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। महात्मा गांधी नरेगा योजना में उपलब्ध 100 दिन के रोजगार को 125 दिन किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए 1200 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले गए हैं। कृषि बजट प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में 5 रुपए प्रति योजनाओं का अनुदान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लागू किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग, दिव्यांग स्कूटी, किसान पेंशन योजना शुरू की गई है। सरकार की ओर से जरूरतमंद को न्यूनतम दर पर इंदिरा रसोई योजना में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत का स्वागत किया। इस दौरान रामकुमार रतिवाल, सुभाष मेहरड़ा, दारासिंह बाजीगर, मुकेश सोनी, विमल कुमार, संजय नाई, दीपक बांद्रा सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।