पूज्य गुरुजी के आह्वान पर साध-संगत ने घर-घर तिरंगा फहरा किया सैल्यूट
by seemasandesh
नामचर्चा घर में तिरंगा फहराकर शहीदों को किया याद हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से दो दिन पहले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने शनिवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आह्वान पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश को आजाद करवाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को सैल्यूट किया। देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराने को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह नजर आया। इसी क्रम में हनुमानगढ़ जंक्शन में बायपास रोड स्थित नामचर्चा घर में भी साध-संगत की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी गई। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों ने बताया कि पूज्य गुरुजी के आह्वान पर साध-संगत की ओर से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक हनुमानगढ़ की साध-संगत की ओर से पूज्य गुरुजी की प्रेरणा से हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर सुमन कामरा इन्सां, श्यामलाल गर्ग इन्सां, सुरेश मरेजा इन्सां, दुलीचंद इन्सां, संदीप इन्सां सहित विभिन्न समितियों के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, सुजान बहनें मौजूद थीं। गौरतलब है कि पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत 142 मानवता भलाई के कार्यांे में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इन मानवता भलाई के कार्यांे में शामिल 142वें कार्य के तहत साध-संगत ने शनिवार को अपने-अपने घरों में राष्टÑीय ध्वज तिरंगा स्थापित कर उसे सलामी दी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूज्य गुरुजी ने साध-संगत को 11वीं रूहानी चिट्ठी भेजकर आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया था। साथ ही अपने-अपने घरों में तिरंगा स्थापित करने का आह्वान किया था। पूज्य गुरुजी के आह्वान के बाद से ही साध-संगत लगातार अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों व गाड़ियों पर तिरंगा झंडा लगाकर उसे सैल्यूट कर रही है।