Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छोटी को बचाने के प्रयास में बड़ी बहन भी डूबी, दोनों की मौत

जोधपुर। जिले के लूनी थानान्तर्गत भाचरना गांव की ढेडी नाडी में भैंस को बाहर निकालने के दौरान पांव फिसलने से मासूम बच्ची पानी में जा गिरी और उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन भी डूब गई। परिजन व ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी।