Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिटायर्ड फौजी से 35 लाख की लूट:5 लुटेरों ने गन पॉइंट पर की वारदात

  • बोला-26 साल जो कमाया, सब गया
    चिड़ावा (झुंझुनूं).
    झुंझुनूं के चिड़ावा में गुरुवार देर रात रिटायर्ड फौजी के घर हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल दिया। आरके मार्बल के पास गली में रिटायर्ड फौजी महेंद्र मेघवाल (45) का घर है। लुटेरे घर में घुसे और गन पॉइंट पर जेवर नकदी समेत 35 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। जाने से पहले फौजी को रस्सियों से बांध दिया। घटना देर रात करीब 1.45 बजे की बताई जा रही है। उस समय महेंद्र घर में अकेले थे।
    चिड़ावा सीआई इंद्र प्रकाश ने बताया कि महेंद्र मेघवाल का मकान सूरजगढ़ रोड पर चिड़ावा बाइपास रोड से 50 मीटर अंदर है। पीड़ित का कहना है कि वह गुरुवार की रात मकान में अकेला था। रात 1.30 से 1.45 के बीच गैलरी के जाली के गेट को तोड़कर 5 बदमाश घर में घुस आए। सभी की उम्र 25 से 35 साल के बीच थी।