Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रोटियाज ने बनाई 161 की बढ़त

लंदन (वार्ता). दक्षिण अफ्रीका ने सरेल एरवी (73) और मारको जैनसेन (48) की जिम्मेदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शुक्रवार को 161 रन की बढ़त बना ली।
मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी को 189/7 से आगे बढ़ाते हुए अंतिम तीन विकेट के लिये 37 रन जोड़े। जैनसेन अपने पहले टेस्ट अर्द्धशतक से चूक गये और 79 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हो गये। आनरिक नॉखेर्या ने नाबाद 28 रन की पारी खेली, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और मैथ्यू पॉट्स ने अंतिम तीन विकेट लेकर प्रोटियाज की पारी को 326 रन पर समाप्त किया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एरवी ने 146 गेंदों पर सर्वाधिक 73 रन बनाये। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट लिये जबकि पॉट्स ने दो विकेट झटके। जैक लीच और जेम्स एंडरसन को एक-एक विकेट हासिल हुआ।