Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1 पर 2 बोनस शेयर दे रही यह कंपनी, 1 लाख रुपये के बनाए हैं 4 करोड़ से ज्यादा

नई दिल्ली

केमिकल इंडस्ट्री से जुड़ी एक स्मॉलकैप कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी ज्योति रेजिंस एंड एडेसिव्स है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर लोगों को 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 9 सितंबर 2022 फिक्स की है। ज्योति रेजिंस एंड एडेसिव्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 330 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 743 रुपये है।