Wednesday, July 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छात्रसंघ चुनाव में वोट के लिए प्रत्याशियों ने पकड़े लड़कियों के पैर

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में अजीब नजारा देखने को मिला। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने मतदान करने आ रहे मतदाताओं के पैरों को पकड़कर दंडवत होकर मनुहार की। यहां तक की प्रत्याशियों ने लड़कियों के पैर पकड़ लिए। छात्र संघ के प्रत्याशी सभी छात्र-छात्राओं के पैर पकड़कर दंडवत कर अपने पक्ष में वोट देने की मनुहार की और लड़कियों के पैर पकड़कर वोट देने का वादा करने पर ही उन्हें छोड़ा।