Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋषभ पंत के छक्के को लेकर कोच वीवीएस लक्ष्मण से बहस करने लगे दीपक चाहर

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मुकाबले को शुरू होने में कुछ घंटे बचे हुए हैं। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दुबई में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने काफी देर तक अभ्यास किया। इस बीच टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दीपक चाहर एक- दूसरे का सामना करते हुए नजर आए। चाहर की गेंदबाजी के दौरान पंत कई बार शॉट मिस कर गए। हालांकि पंत ने एक फुलटॉस गेंद पर लेग साइड की तरफ दमदार शॉट खेला, जिसके बाद दीपक चाहर, पंत और टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण के बीच एक लंबी बहस हुई।