नई दिल्ली
सिंगर बादशाह ने फिल्म खानदानी शफाखाना के जरिए एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं। अब हाल ही में बादशाह शो कोर्टरूम कॉमेडी में पहुंचे जिसमें रितेश देशमुख हैं। इस शो में बादशाह ने बताया कि उन्हें सबसे पहले शॉर्ट फिल्म लस्ट स्टोरीज में विक्की कौशल वाला किरदार भी ऑफर हुआ था। इतना ही नहीं इसके बाद बादशाह को फिर अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में दिलजीत दोसांझ वाला किरदार निभाने का मौका भी मिला था। लेकिन उन्होंने उन दोनों को रिजेक्ट किया और आखिर में खानदानी शफाखाना फिल्म को चुना बतौर बॉलीवुड डेब्यू।