Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1.5 रुपये से बढ़कर 11 पर पहुंच गया यह स्टॉक, निवेशकों को 14 लाख रुपये का मुनाफा 

नई दिल्ली

पेनी स्टॉक में निवेश करना जोखिम भरा होता है, लेकिन हाई जोखिम वाले निवेशक ऐसे शेयरों में भी निवेश करते हैं। कुछ पेनी शेयर रिटर्न लंबी अवधि में शानदार रिटर्न भी दिए हैं। आज हम आपको जिस स्टॉक के बारे में बता रहे हैं उसने अपने निवेशकों को चार साल में ही छप्परफाड़ रिटर्न देकर चौंकाया है। मिष्टान फूड्स के शेयर (Mishtann Foods) इसका तााजा उदाहरण हैं। इस पेनी स्टॉक ने पिछले 4 वर्षों में अपने शेयरधारकों को 650 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।