Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 IAS का तबादला, खाटूश्यामजी हादसे में सीकर कलेक्टर पर गिरी गाज

जयपुर

राजस्थान की गहलोत सरकार खाटूश्यामी मामले में लापरवाही बरतने पर सीकर के जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी कर दिया है। इसके साथ ही 10 आईएएस अफसरों के तबादले भी कर दिए है। अमित यादव का सीकर का नया कलेक्टर बनाया गया है। चतुर्वेदी का सीकर जिला कलेक्टर से संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवम् मिशन निदेशक जल जीवन मिशन जयपुर तबादला किया गया है। राजेंद्र सिंह कविया आईएएस आयुक्त नगर निगम जोधपुर उत्तर को आगामी आदेश तक के लिए एपीओ किया गया है। वहीं रिश्वत के आरोप में एपीओ चल रहे भारतीय डाक सेवा के प्रतीक झाझड़िया का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।