जयपुर
राजस्थान कै सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में युवाओं के हित में अहम फैसले लिए गए है। ईडब्लयूएस की आयु सीमा छूट के प्रावधानों में 4 सेवा नियमों को जोड़कर सरकारी नियुक्तियों के रास्ते खोले गए है। वहीं पंचायतीराज एलडीसी भर्ती 2013 के 4 हजार पदों को भरने की कार्यवाही को आगे बढ़ाकर और शिथिलन देकर राजकीय नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं को सौगात दी है। कैबिनेट ने राजस्थान सोशल एंड परफोर्मेंस आॅडिट अथोरिटी का गठन, शहीद रक्षा कार्मिकों के आश्रितों की नियुक्ति नियम जारी करने, राजस्थान हस्तशिल्प नीति 2022 जारी करने, पैलेस आॅन व्हील ट्रेन को Operation and Maintenance Model के तहत संचालित करने, राजस्थान इंस्टीयू्ट आॅफ एडवांस लर्निंग को कंपनी अधिनियम में स्थापित करने, भरतपुर मेडिकल काॅलेज का नाम पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के नाम करने तथा विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन करने सहित अन्य निर्णय लिए है।