Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस छोड़ने वाले नेता आजाद के संपर्क में, नई पार्टी के गठन में सब आएंगे साथ?

श्रीनगर

सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से नाता तोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कई प्रमुख नेताओं ने आजाद के समर्थन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। एक तरफ जहां, कुछ सीनियर नेता आजाद के फैसले की आलोचना कर रहे हैं जिनका कहना है कि उन्होंने कई राज्यों के चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर गलत फैसला लिया है। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों ने उनके फैसले का समर्थन भी किया है।