Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली के 100वें T20I मैच काे लेकर एबी डिविलियर्स का आया रिएक्शन, कहा- हम सभी को आप पर गर्व है

दुबई

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप मुकाबले के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे कर लेंगे। विराट तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बनने वाले हैं। कोहली ने भारत के लिए अब तक 102 टेस्ट और 262 वनडे मैच खेले हैं। इस बीच विराट के करीब दोस्त एबी डिविलियर्स ने उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है। डिविलियर्स लंबे समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट के साथ खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज डिविलियर्स ने पिछले साल ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।