Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चेतेश्वर पुजारा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI

दुबई

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सुपर संडे को होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। दाेनों टीमों के बीच आज यानी के रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें लगी हुई है। मैच से पहले कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग XI का चयन किया है।