Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Karan Kundrra Tejasswi Prakash ने चलती Elevator पर किया एक दूसरे को किस

नई दिल्ली

बिग बॉस 15 शो से लव अफेयर को लेकर चर्चाओं में आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नया किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को चलती हुई एलिवेटर पर किस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब इस कपल का इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी ये कपल ऑन कैमरा लिप लॉक करते नजर आए थे। 

टीवी इंडस्ट्री का किसिंग कपल 
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को इंडस्ट्री के किसिंग कपल का टैग दिया जाए तो गलत नहीं होगा। कई पार्टीयों में इस कपल के कॉजी वीडियोज वायरल होते रहे हैं। टीवी की इस जोड़ी की फैन फॉलोविंग बिग बॉस के बाहर आने के बाद ज्यादा बढ़ गई है। इस कपल की रोमांटिक केमिस्ट्री को टीवी फैन्स पसंद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कपल के लेटेस्ट वीडियो के लिए भी फैन्स के प्यारभरे कमेंट्स मिल रहे हैं। इस वीडियो में तेजस्वी और करण एक दूसरे के अपोजिट आते जाते हुए लिपलॉक करते दिख रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो के लिए लिखा है, उफ उफ…। एक दूसरे फैन ने इस कपल को हॉटेस्ट कपल  कहा है।