Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महंगाई पर हल्ला बोल रैली 4 को

-कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील
रावतसर(सन्देश सन्देश संवादाता)।
मंहगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक मेघवाल धर्मशाला में पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल व पालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर मेघवाल के नेतृत्व में हुई। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास महंगाई रोकने एवं युवाओं को रोजगार देने की कोई कार्य योजना नहीं है। जनविरोधी नीतियां लागू करने वाली मोदी सरकार 8 साल से हर मोर्चे पर नाकाम रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई पर हल्ला बोल रैली में अधिकाधिक संख्या में पहुंचें। इस अवसर पर पूर्व विधायक आदराम मेघवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन रणजीत किरोड़ीवाल, देवीलाल मटोरिया, कृष्णलाल सिहाग, डॉ. महेंद्र सांगवाल, इकरामुद्दीन कुरैशी, सिकंदर खान, सुभाष स्वामी, पार्षद भगवती प्रसाद, राजू डूडी, चांद बत्रा, धर्मपाल मेघवाल, धर्मपाल, रामजीलाल सोखल, महावीर सूड़ा, सीताराम वर्मा, नारायण करड़वाल, संतलाल, भादर मेघवाल, सतपाल अनवर, कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहे।