Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निशुल्क सिद्धयोग का शिविर आयोजित

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र जोधपुर की ओर से निशुल्क सिद्धयोग का दूसरा शिविर हनुमानगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांव एवं शहरों से बहुत से साधकों ने हिस्सा लिया। शिविर में समर्थ सद्गुरु सियाग ने शक्तिपात मंत्र दीक्षा देते हुए कहा कि जाग्रत कुंडलिनी साधक का मन प्राण इन्द्रियां अपने नियंत्रण में स्वत: यौगिक क्रियाए बंध मुद्रा प्राणायाम आदि करवाती हैं। इसी से सभी रोग ठीक हो रहे हैं। मंत्र जाप से साधक को आनंद आने लगता है एवं इससे सभी नशे छूट जाते हैं। साधकों को दिए गए मंत्र का जाप पूरे दिन करना होता है एवं 15-15 मिनट सुबह-शाम ध्यान करना होता है। इसी से बीमारियां ठीक होती हैं। साधक की वृतियां सात्विक हो जाती हैं, नशे छूट जाते हैं। सिद्धयोग की विधि गृहस्थ में रहते हुए मोक्ष को प्राप्त करने की विधि हैं। इसमें नाम जाप आधार है। शिविर में अलग-अलग रोगियों एवं आध्यात्मिक जिज्ञासुओं को स्वत: योग हुआ। सिद्धयोग का अभ्यास कर रहे पंकज शर्मा ने बताया उन्हें अभी नाद सुनाई देता है, यह मंत्र आगे चल के नाद में बदल जाता है। उन्हें ध्यान के दौरान खेचरी मुद्रा भी लगाती है, जिसमें गले के ऊपर से दिव्य रस आता है।