Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2 पर 1 बोनस और शेयर बांटने जा रही यह मल्टीबैगर कंपनी, फिक्स की रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली

पैकेज्ड फूड्स इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी डांगी डम्स (Dangee Dums) है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर देने जा रही है। डांगी डम्स 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। इसके अलावा, डांगी डम्स स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की एक्स और रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 1 सितंबर 2022 को 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 450.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।