Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

GST collections:अगस्त में 28% उछाल, 1.43 लाख करोड़ रुपये के पार गया कलेक्शन

नई दिल्ली

जीएसटी कलेक्शन में उछाल का सिलसिला अगस्त महीने में भी बरकरार रहा। अगस्त 2022 के महीने में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन साल दर साल 28% उछला है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त का जीएसटी कलेक्शन 1,43,612 करोड़ रहा, जिसमें सीजीएसटी 24,710 करोड़, एसजीएसटी 30,951 करोड़, आईजीएसटी 77,782 करोड़ और उपकर है।