Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डिसाइडर मैच के लिए हुआ इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऐलान

नई दिल्ली

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है, क्योंकि दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार (8 सितंबर) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। 

कप्तान बेन स्टोक्स, मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और प्रबंध निदेशक रॉब की वाले चयन पैनल ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा है। दूसरे मैच को मेजबान टीम ने एक पारी और 85 रन से जीता था, जो मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था। सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था। 

सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट निर्णायक है, क्योंकि दोनों टीमों के पास एक-एक मैचने के बाद सीरीज जीतने का मौका है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 12 रन से जीता था। इंग्लैंड की टीम बिना किसी बदलाव के उतरेगी, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी, क्योंकि कप्तान स्टोक्स दूसरे टेस्ट में सभी से प्रभावित थे।