Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस की क्रूरता! थाने में पिटाई से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

भरतपुर

राजस्थान में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस पर गुंडों की तरह बर्ताव करने का आरोप लगा है। राजस्थान पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने एक व्यक्ति को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद हवालात में युवक की जानवरों की तरह धुनाई की गई। वही मेले में आयोजित कार्यक्रम के स्टेज पर चढ़े एक व्यक्ति को पुलिसकर्मी घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसका सिर फूट गया। पुलिसकर्मी की इस तानाशाही का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

थाने में युवक की धुनाई

पुलिस की दादागिरी का पहला मामला कुम्हेर थाने में देखने को मिला। पुलिस ने हाल ही में कुम्हेर थाना इलाके के गांव बेलारा कला निवासी युवक बबलू बेलारा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी बबलू बेलारा पर आरोप था कि उसने कुम्हेर कस्बे के रहने वाले ज्वाला प्रसाद और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला किया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था।

विगत दिन कुम्हेर थाना पुलिस फरार आरोपी बबलू बेलारा को गिरफ्तार कर कुम्हेर थाने ले गई थी। जहां हवालात में बंद कर बबलू बेलारा के साथ पुलिस ने जानवरों की तरह मारपीट की। मारपीट के बाद जब उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।