जयपुर
राजस्थान में स्कूल व्याख्याताओं के बंपर तबादले हुए है। कार्यालय, निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर ने आदेश जारी किए है। शिक्षक लंबे समय से तबादलों को इंतजार कर रहे थे। विभाग ने आदेश जारी कर 147 स्कूल व्याख्याताओं के तबादले किए है। हालांकि इस तबादला सूची में कई ऐसे भी प्रधानाचार्य व व्याख्याता है जिनका जिले में ही तबादला किया गया है। माना जा रहा है कि 15 सितंबर के आस-पास प्रदेश में तबादलों पर रोक लग जाएगी।
तबादले करने से पद खाली
एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जिले में कार्यरत अधिकारियों के बाद अब प्रधानाचार्यों व व्याख्याताओं के भी तबादले करने से पद खाली कर दिए है। गौरतलब है कि पहले भी आई तबादला सूची में अधिकारियों के स्थानांतरण दूसरे जिलों में कर दिए गए थे। लेकिन उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को पदस्थापित नहीं किया है।अब सरकार ने प्रधानाचार्यों व व्याख्याताओं का तबादला आदेश जारी कर दिए। कई प्रधानाचार्य व व्याख्याताओं ने अपना ट्रांसफर अपने गृह जिले में करवा लिया है। सरकार ने प्रधानाचार्यों व व्याख्याताओं का दूसरे जिलों में स्थानांतरण तो कर दिया लेकिन उनकी जगह किसी को नहीं लगाया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग को स्कूल व्याख्याताओं के जुलाई से पहले ही ट्रांसफर करने थे, ताकि सेशन शुरू होने के साथ ही पढ़ाई हो सके। इस बीच पहले उदयपुर में चिंतन शिविर और राज्यसभा चुनाव के कारण ट्रांसफर में देरी हो गई। लेकिन अब इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्यभर में ग्रेड थर्ड के ट्रांसफर लास्ट में होने के आसार है। इन टीचर्स की ट्रांसफर लिस्ट जारी होने के साथ ही तबादलों पर फिर से रोक लग जाएगी। माना जा रहा है कि 15 सितंबर के आस-पास प्रदेश में तबादलों पर रोक लग जाएगी।